फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for snatching mobile, bike and mobile recovered

मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching mobile, bike and mobile recovered
घर के बाहर बैठे व्यक्ति से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत नारायण उर्फ सत्तू वासी साधु मंडी व सन्नी खुराना वासी लायलपुर कॉलोनी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व मोबाइल बरामद करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र अनुसार कृष्ण चंद सेक्टर-7 ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिनांक 11 जुलाई को अपने मकान के सामने पेड़ की छाया में कुर्सी पर बैठा था। थोड़ी देर बाद पार्क वाली की गली की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब तक वह कुछ समझता आरोपी बाइक समेत सेक्टर-5 की तरफ फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके सीआईए-1 ने जांच करते हुए आरोपी सत नारायण व सन्नी खुराना को गिरफ्तार करके पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed