फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for robbing liquor contracts

शराब के ठेके में लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing liquor contracts
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन को जख्मी करके लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह और परमबीर उर्फ प्रिंस वासी गांधी नगर को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पांच अक्तूबर को राम सिंह वासी हाल वासी गांधी नगर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि वह गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। वह चार अक्तूबर की शाम अपने साथी पन्ना लाल के साथ ठेके के अंदर बैठा था। तभी दो नकाबपोश युवक देसी कट्टा लेकर ठेके के अंदर घुसने लगे तो उसने उनको रोक लिया था।
विज्ञापन

इस पर एक युवक ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। छर्रे उसके मुंह, छाती और बाजू पर लगे थे। उसी समय उनके दो अन्य साथी मौके पर आ गए और फायरिंग कर दी। उसने व उसके साथी ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी गल्ले से 80-90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरजीत और परमबीर उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed