फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for robbing a liquor shop at gunpoint

कुरुक्षेत्र: गन प्वाइंट पर शराब का ठेका लूटने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, चार वारदात करने का किया खुलासा

Wed, 17 Nov 2021 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 06:50 PM IST
सार

ठेके से शराब और नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों ने चार अन्य वारदातों का भी पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पेटी शराब, 3200 रुपये, सात कारतूस, देसी कट्टा व कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for robbing a liquor shop at gunpoint
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव घमुरखेड़ी में पिछले महीने रिवाल्वर तानकर शराब के ठेके से शराब व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी ढांड हाल किराएदार आजाद नगर थानेसर व राहुल चौहान उर्फ गुत्तू वासी बीड अमीन के कब्जे से लूटी गई 15 पेटी शराब, 3200 रुपये, सात कारतूस, वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा 12 बोर व कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने चार लूट की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि 19 अक्तूबर को अनुज वासी नगला मुंशी थाना बिधूना जिला औरैया (यूपी) ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव घमुरखेड़ी में शराब के ठेके पर नौकरी करता है।
विज्ञापन


18 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे लुखी की तरफ से एक कार ठेके के सामने से आकर रुकी, जिसमें से तीन लोग उतरकर ठेके पर आए और शराब लेने के बहाने ठेके के अंदर घुस गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे असलाह दिखाया व उसके दोनों साथियों ने ठेके से 30-35 पेटी शराब कार में लाद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते-जाते आरोपी उसका मोबाइल व गल्ले से 8-9 हजार रुपये कैश लेकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके सीआईए ने जांच करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह व राहुल चौहान को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके कब्जे से 15 पेटी शराब, सात कारतूस, 3200 रुपये नकदी व वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा 12 बोर व कार बरामद की। आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें ः भिवानी: प्रधानमंत्री के भाषण से प्रेरित होकर सेठ कृष्ण जिंदल ने अपने गांव सूई को सुधारने का उठाया बीड़ा, आज देखने आए राष्ट्रपति


कबूली अन्य वारदात
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने जिला कुरुक्षेत्र व करनाल में लूटपाट व लूटपाट करने की कोशिश की चार वारदातों का खुलासा किया। स्वीकार किया कि 30 अक्तूबर को आरोपी गुरप्रीत सिंह, राहुल चौहान ने अपने साथी रजत के साथ मिलकर हथियार के बल पर गांव शांति नगर कुरड़ी स्थित शराब ठेके से 62 पेटी शराब व 11 हजार रुपये तथा 15 सितंबर को आरोपी गुरप्रीत सिंह व रजत ने बाइक पर पिहोवा शिवपुरी रोड पर सैर करने आए दंपती पुनीत पुरी व प्रीति से गन प्वाइंट पर सोने की चेन व टॉप्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त आरोपी गुरप्रीत ने साथी रजत के साथ मिलकर बाइक पर 2-3 महीने पहले रेलवे रोड तरावड़ी पुल के नीचे पैदल जा रही महिला से गन प्वाइंट पर सोने की चेन व गांव कमालपुर शराब ठेके के पास पैदल जा रही महिला से गन प्वाइंट पर बालियां छीनने की कोशिश की थी। आरोपियों के खिलाफ जिला करनाल में केस दर्ज है।

जमानत पर रिहा है गुरप्रीत सिंह
पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह जुलाई 2019 में ढांड रोड पर खानपुर बस स्टैंड के पास हुए प्रापर्टी डीलर संदीप हत्याकांड में शामिल था। थाना केयूके में उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है, जिसमें वह जिला कारागार से जनवरी 2021 में जमानत पर आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed