फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for attempting to murder student

Kurukshetra News: छात्र की हत्या का प्रयास करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempting to murder student
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले छात्र को गंभीर चोट मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित निवासी छपरा व मनप्रीत सिंह निवासी यारी ने हथियारों से लैस होकर अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में 19 जनवरी को दर्ज शिकायत में आर्यन निवासी चढूनी ने बताया था कि वह मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में बीए का छात्र है। 18 जनवरी को वह कॉलेज में अंग्रेजी का पेपर देकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। शरीफगढ़ गांव के पास जीटी रोड पर पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक समेत नीचे गिरते ही उस कार में उतरे पांच युवकों ने उस पर तलवार, लोहे के रॉड व डंडों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सुमित व मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed