फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two accused arrested allegation of beaten in land dispute

जमीन के विवाद में मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested allegation of beaten in land dispute
थाना बाबैन पुलिस ने प्लाट को लेकर हुए झगड़े में मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 नवंबर को शरणमाजरा निवासी अंग्रेजो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने 13 साल पहले शिव शक्ति कॉलोनीमें खरीद किया था। उस समय उन्होंने अपने प्लाट की नींव भर दी थी। उनके प्लाट के साथ सुखदेव का भी खाली प्लाट था, जिसने उनको उस समय भी नींव भरने से रोकने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में सुखदेव ने अपने प्लाट पर मकान बना लिया था। 28 नवंबर को उसका लड़का बरखा राम अपने प्लॉट की दीवार बनाने की तैयारी कर रहा था। उसी समय सुखदेव, निखिल , नीरज , बेबी, अनिल और उसकी पत्नी ने गाली-गलोच करते हुए उनका काम बंद करवा दिया और उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान बेबी ने तेजधार हथियार से उसका बांया कान काट दिया। वहीं सुखदेव,नीरज, अनिल और उसकी पत्नी ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एएसआई जसबीर सिंह को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed