फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   True tribute to saints is to follow the path shown by them: Manohar Lal

संतों के दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
True tribute to saints is to follow the path shown by them: Manohar Lal
पिहोवा। संतों की वाणी अमर होती है और यह अमरता केवल ऐसे व्यक्तित्व को प्राप्त होती है, जो सदैव जन कल्याण के लिए काम करते हैं। इसलिए हम सभी को संतों के दिखाए रास्ते पर चलते रहना है। यही संतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

ये विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार, जुरासी खुर्द में संत बाबा मान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने बाबा मान सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उनक शरीर दुनिया से गया है, लेकिन उनकी वाणी, उनके विचार हमारे पास हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मान सिंह सदैव समाज की भलाई, जन-जन के जीवन को सुखमय करने, वंचितों व जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के बारे में ही सोचते थे। समाज सेवा के लिए संत बाबा मान सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों व संगत के साथ हैं। शोकसभा में सांसद नायब सिंह, राज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा सहित अनेक संत समाज और गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed