फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trials 17 for men's and women's athletics events

साई नॉर्थ जोन सेंटर सोनीपत में पुरूषों और महिलाओं के एथिलेटिक इवेंट के ट्रायल 17 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Trials 17 for men's and women's athletics events
भारतीय खेल प्राधिकरण उत्तर क्षेत्र सोनीपत में महिला और पुरुष के एथलेटिक्स इवेंट के ट्रायल 17 फरवरी से होंगे। साई प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि साई उत्तर क्षेत्र सेंटर सोनीपत में 16 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स के स्प्रिंट, हर्डल थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, कम्बाइंड इवेंट, दौड़ के लिए ट्रायल होगा। यह ट्रायल 17 व 18 फरवरी को सोनीपत के बहालगढ़ उत्तर क्षेत्र साई सेंटर में होगा। इन ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्यताएं भी निर्धारित की हैं। इसके तहत अभ्यर्थी भारत में मान्यता प्राप्त चैंपियनशिप में प्रतिभागी होना चाहिए। सीनियर, जूनियर और यूथ नेशनल चैंपियनशिप में 8वें स्थान तक रैंक होना चाहिए। ये चैंपियनशिप एएफआई से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, एसजीएफआई तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में चौथे रैंक तक खेला होना चाहिए तथा एफआई द्वारा मान्यता प्राप्त जोनल चैंपियनशिप में तीसरे रैंक तक का स्थान होना चाहिए। वहीं स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed