{"_id":"622cffc1f8d0f83d6e4db135","slug":"traders-accuse-kdb-of-corruption-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1016968118","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने केडीबी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने केडीबी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
विज्ञापन
पिपली स्थित विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। सं?
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने पिपली विश्राम गृह में व्यापारियों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। वहीं अन्नपूर्णा भोजनालय के मालिक अवनी गुप्ता ने मांग पत्र देकर कहा कि केडबबी से उसके 2019 से बकाया 12 लाख 65 हजार की राशि दिलाई जाए और यदि हरियाणा सरकार यह धन राशि देने में असमर्थ है तो उसे इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए।
अवनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि 2019 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर उसके पास वीवीआईपी औरमीडिया के खाने का टेंडर था, जिसकी पेमेंट बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी नही दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि केडीबी के कुछ अधिकारी रिश्वत मांग रहे है। अवनी गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर पर मामले की जांच कराएं। हुड्डा 13 मार्च को कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पहले पिपली विश्राम गृह पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं।
इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2019 में मेसर्स सतीश टेंट हाउस के प्रतिनिधि बलदेव राज ने 1 लाख 93 हजार की राशि का भुगतान न करने का आरोप केडीबी लगाया। वहीं लवली टेंट हाउस के मालिक राजेंद्र वालिया ने 21 लाख 87 हजार 820 रुपये की राशि का केडीबी द्वारा भुगतान न करने का आरोप लगाया। वालिया का कहना है कि उसकी राशि 2017 से बकाया है।
विज्ञापन
हुड्डा ने आश्वासन दिया कि वे यह मामला विधानसभा सत्र में उठाएंगें। इसी प्रकार यादव समाज कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अतुल यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मांग की कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन कराया जाए। बाबैन अनाज मंडी के प्रधान लाभ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि मंडियों में सफाई का ठेका हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से प्रदेश स्तर पर दिया जाता है, जिससे मंडियों में सफाई व्यवस्था का हाल खराब है। उनका कहना है कि मंडी स्तर पर ही सफाई ठेका दिया जाए।
प्रजापति धर्मशाला सभा के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर मांग की कि गैर मुमकिन पंजावा की जमीन का मालिकाना हक प्रजापति समाज के नाम किया जाए। इसी प्रकार अनाज मंडी एसोसिएशन जिला कुरुक्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने राजीव गोयल के नेतृत्व में ज्ञापन देकर मांग रखी कि फल व सब्जी पर मार्केट फीस न लेने के आदेश जारी होने के बावजूद भी उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा।
सीनियर सिटीजन फॉर्म के प्रधान डॉ. एसी नागपाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने हुड्डा के सामने मांग रखी कि सीनियर सिटीजन फॉर्म के भवन के लिए लाडवा के विधायक मेवा सिंह की ओर से डी प्लान के तहत मंजूर कराई गई धनराशि को सत्तारूढ़ दल के दबाव के कारण प्रयोग में नही लाया जा रहा। हुड्डा ने सभी को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को सरकार के स्तर पर उठाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव परीक्षित मदान व युवा नेता प्रवीण कश्यप उपस्थित रहे।