{"_id":"62bcb163fd67f00b4003ff18","slug":"totapari-chausa-and-amrapali-mango-attracted-kurukshetra-kurukshetra-news-knl113088957","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोतापरी, चौसा और आम्रपाली आम ने किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोतापरी, चौसा और आम्रपाली आम ने किया आकर्षित
विज्ञापन
सेंटर फॉर सब ट्रॉपिकल फ्रूट में फल उत्सव प्रदर्शनी देखते विधायक सुभाष सुधा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। बागवानी विभाग द्वारा सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट (इंडो इजराइल प्रोजेक्ट) लाडवा में बुधवार को दो दिवसीय फल उत्सव शुरू हुआ। उद्घाटन थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने किया। आम की तोता परी, चौसा, आम्रपाली, अरुणिका, लंगड़ा, केसर, रामकेला, अंबिका, पूसा अर्णिमा, दशहरी, सीवर, मल्लिका, आस्टिन, लीली, दूध पेड़ा, पूसा लालिमा, पूसा सूर्या, पूसा प्रतिमा, फर्नांडिन, पूसा पितांबर किस्मों ने लोगों को आकर्षित किया। रायपुर का किसान उस्मान आम की 235 किस्में लेकर पहुंचा, जिन्हें देख हर कोई दंग रह गया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लाडवा के सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट (इंडो इजराइल प्रोजेक्ट) में देश की सबसे अच्छी आम की किस्मों को तैयार किया जा रहा है। इस सेंटर से आम के पौधे देश के कोने-कोने से किसान लेकर जा रहे हैं। इस सेंटर के आम के पौधे पूरे देश में अच्छी किस्म के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। इतना ही नहीं बागवानी विभाग की तरफ से रामनगर में देश का पहला मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण केंद्र भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बागवानी विभाग की तरफ से दो-दो एक्सीलेंस ऑफ सेंटर स्थापित किए जा चुके है। विधायक ने इस दौरान सेंटर के साथ-साथ आम की प्रदर्शनी, बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली, बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस फल उत्सव में किसान फलों की विभिन्न किस्मों और उनकी खेती की तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने कहा कि इस फल उत्सव के दौरान प्रतिदिन एक अलग फल को प्रदर्शित किया जाएगा इसकी शुरुआत 29 जून को आम दिवस (मैंगो डे) से की गई है। इस दौरान आम की उत्पादन तकनीक और इस फल पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 30 जून को नाशपाती दिवस के दौरान नाशपाती, आड़ूू और आलूबुखारा जैसे फलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उत्सव का पहला दिन आम के नाम रहा है और पहले दिन इस सेंटर में तैयार की गई 30 किस्मों को किसानों ने खूब पसंद किया। इजराइल के साथ मिलकर इस सेंटर में आम की विभिन्न किस्में तैयार की जा रही हैं। इस मौके पर नगर पालिका की अध्यक्ष साक्षी खुराना, बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुंडू, संयुक्त निदेशक डॉ. जोगिंद्र सिंह, डीएचओ सत्य नारायण, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
फल उत्सव में के प्रथम दिन रंगोली, फैंसी ड्रैस, आम खाना व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूनिक शिक्षा निकेतन स्कूल लाडवा, द्वितीय स्थान शुगनी देवी ओपीजी स्कूल लाडवा व तृतीय स्थान केबीएस व जीएसएसएस स्कूल ने हासिल किया। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूनिक शिक्षा निकेतन स्कूल, द्वितीय स्थान शुगनी देवी स्कूल व तृतीय स्थान केबीए स्कूल ने हासिल किया। आम खाने की प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों व किसानों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को उत्सव के समापन पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल सम्मानित करेंगे।