फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Took Rs 5 lakh to send abroad and handed over fake visa

Kurukshetra News: विदेश भेजने के लिए पांच लाख लेकर, थमाया फर्जी वीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Took Rs 5 lakh to send abroad and handed over fake visa
लाडवा। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले नहीं रुक रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला देखने को मिला है, जहां फर्जी वीजा देकर पांच लाख की ठगी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में लाठी धनौरा गांव के ब्यास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुकेश सैनी विदेश भेजने का काम करता है और वह फोटो, वीडियो और अखबार की कटिंग दिखाकर भरोसा दिलाता है कि वह सरकार द्वारा वैध आप्रवासन सलाहकार है। उसके झांसे में आकर उन्होंने अपने बेटे सचिन और भतीजे आशीष को वर्क वीजा पर विदेश भेजने के लिए 10 जुलाई 2023 को मुकेश सैनी से संपर्क किया।
विज्ञापन

मुकेश ने आशीष को क्रोसिया भेजने के लिए सात लाख और सचिन को सर्बिया भेजने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की मांग की थी। प्रार्थी ने पांच लाख रुपये नकद व चेक के माध्यम से दिए थे। उसने आरोपियों को दोनों के दस्तावेज भी सौंपे थे। एक फरवरी 2024 को मुकेश ने सचिन का वीजा दिखाया, लेकिन ऑनलाइन जांच में यह फर्जी निकला। प्रार्थी ने रुपये और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपी ने दो लाख 70 हजार रुपये और सचिन के दस्तावेज लौटाए लेकिन आशीष के दस्तावेज और बाकी के दो लाख 30 हजार रुपये नहीं दिए। मुकेश ने आशीष का वीजा देने और बाकी के रुपये लौटाने का झूठा आश्वासन दिया। अब आरोपी न तो फोन उठा रहा है और न ही रुपये लौटा रहा है। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर बचे हुए रुपये व आशीष के दस्तावेज वापस करवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed