फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today students will lock the offices of Vice Chancellor and Registrar, strategy made

आज कुलपति और कुलसचिव के कार्यालयों पर ताला जड़ेंगे विद्यार्थी, बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Today students will lock the offices of Vice Chancellor and Registrar, strategy made
Today students will lock the offices of Vice Chancellor and Registrar, strategy made - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। आज सोमवार को श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस, एमबी/एमएस और फार्मेसी के विद्यार्थी कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय पर ताला जड़ेंगे। कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों के समर्थन में रविवार को भी हड़ताल जारी रखी। विद्यार्थी सुबह घटनास्थल पर एकत्रित हुए और आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि रविवार को कॉलेज का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, मगर विद्यार्थियों ने आने वाले दिनों की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

आज सोमवार को विद्यार्थियों ने कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय का घेराव करने और कार्यालय पर ताला जड़ने की रणनीति बनाई। विद्यार्थियों ने कहा कि आज सोमवार को सुबह कॉलेज परिसर में रोष मार्च निकाला जाएगा। उसके बाद कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय पर ताला जड़ा जाएगा। उनको कार्यालय में भी नहीं जाने दिया जाएगा। मांगें न माने जाने तक वह पीछे हटने वाले नहीं है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां बता दें श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस, एमबी,एमएस और फार्मेसी के विद्यार्थी एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता और एमडी की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य बेसिक मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed