फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today is the last day to take admission in IGNOU

Kurukshetra News: इग्नू में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to take admission in IGNOU
कुरुक्षेत्र। इग्नू में दाखिला लेने की मंगलवार 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गयी है। जो नौकरी पेशा लोग, ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों में रह रहे लोग, बीच में पढ़ाई छोड़ चुके लोग गृहिणियां, महिलाएं, लड़कियां और जिन विद्यार्थियों को मेरिट के चलते किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला ऐसे लोग इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल से दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की इग्नू द्वारा पेश ये पाठ्यक्रम जनवरी 2023 सत्र के लिए हैं और छात्र अपनी पसंद के विषय का चयन कर सकते हैं जो मुक्त एवं दूरस्थ माध्यम (ओडीएल) से होगा तथा इसमें दाखिला लेने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। छात्र स्नातक डिग्री कोर्स के अलावा स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रम में भी दाखिला ले सकते हैं। रेगुलर किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए इग्नू से कर सकते हैं। एक डिग्री जिसको यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी मान्यता दे दी है बशर्तें कि दोनों पाठ्यक्रमों के सेशन अलग-अलग हो इग्नू एसएसटी विद्यार्थियों के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम में निशुल्क दाखिले की सुविधा प्रदान करता है उन्हें केवल रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed