फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today Governor will inaugrate Geeta jayanti festival .

राज्यपाल आज करेंगे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ

Thu, 17 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
ब्रहमसरोवर और आस-पास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के लिए सजाया गया है।  इस राज्यस्तरीय समारोह का आगाज पहली बार संपूर्ण गीता पारायण पाठ से होगा। गीता पारायण पाठ में 1100 प्रतिभागी करीब तीन घंटे सुबह 9.30  बजे से 12.45 बजे तक गीता का पाठ करेंगे। कार्यक्रम से ही राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

संपूर्ण गीता पारायण पाठ का आयोजन विद्याभारती संस्कृति शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम  में स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शाश्वतानंद, जयराम विद्यापीठ संस्थाओं के संचालक ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, आचार्य सुखदेवाचार्य आदि संत  महात्मा और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद डीसी सीजी रजीनिकांतन ने कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती राज्यस्तरीय समारोह 17 से 21  दिसंबर तक चलेगा। राज्य सरकार के आदेश पर इस बार इसे नया रंग देने का प्रयास किया गया है। इस बार पुराने ब्रह्मसरोवर के किनारे उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक  केंद्र पटियाला, डीआरडीए और स्थानीय शिल्पकारों ने करीब 500 स्टॉल लगाए हैं। केडीबी की सीईओ एवं सीटीएम डॉ. पूूजा भारती ने  बताया कि पुरुषोत्तमपुरा बाग में 17 से 21 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विद्याभारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में शहर की तमाम संस्थाएं  सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


ये होंगे आज के कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह 2015 में 17 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से 12.45  बजे तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में 1100 लोगों द्वारा संपूर्ण गीता पारायण पाठ किया जाएगा। शाम पांच बजे मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शाम छह बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में कलाकार संगीता शर्मा द्वारा अभिमन्यु नृत्य नाटक पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की भी होगी भागीदारी
कुरुक्षेत्र  उत्सव गीता जयंती समारोह 2015 में शहर की समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं की  भी भागीदारी होगी। इन कार्यक्रमों में जीओ गीता संस्था 17 से 21  दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर गीता प्रदर्शनी लगाएगी। 21 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता जन्मस्थली पर हवन यज्ञ होगा। श्री जयराम विद्यापीठ संस्थान की तरफ सेे 21 दिसंबर को श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में कथावाचक भूपेंद्र भाई पांडया द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही जाएगी। इससे पहले 18 दिसंबर तक सुबह के सत्र में गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं, 21 दिसंबर तक नि:शुल्क  मेडिकल हेल्थ कैंप, 19 दिसंबर को रात 8.30 बजे श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में हास्य कवि सम्मेलन, 20 दिसंबर को गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। श्री ब्रहमपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की तरफ से 17 से 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक श्री ब्रहमपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट परिसर में गीता ज्ञान यज्ञ, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ब्रह्मसरोवर की उत्तरी परिक्रमा में रामलीला और शाम सात बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक महाभारत और गीता के प्रसंगों पर रासलीला होगी। श्री गीता धाम संस्थान की तरफ से 19 से 21 दिसंबर को गीता धाम में ही श्री गीता महायज्ञ, सत्संग, भजन, आरती और भंडारा होगा। श्री गीता भवन संस्था 17 से 19 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक श्री गीता भवन मंदिर में श्रीमद् भागवत गीता के 108 पाठों का अनुष्ठान कराएगी। 21  दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गीता मनीषियों द्वारा प्रवचन किए जाएंगे।         इस्कॉन संस्था 17 से 21 दिसंबर को श्रीकृष्ण अर्जुन मंदिर रावगढ़ में श्री गीता यज्ञ, गीता प्रवचन और भंडारा कराएगी। 20 और 21 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और 21 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर से हरि नाम संकीर्तन फेरी निकाली जाएगी। मानवतावादी विश्व संस्थान की तरफ से 17 से 21 दिसंबर तक पश्चिमी ब्रह्मसरोवर पर गीता के तत्वों पर आधारित तुलनात्मक शिक्षा प्रदर्शनी, नशा निवारण शिविर, ध्यान योग और परायोग शिविर लगाया जाएगा। श्री स्थाणविश्वर महादेव मंदिर में 17 से 22 दिसंबर तक श्री गीता पाठ और भजन संध्या होगी। मातृभूमि सेवा मिशन की तरफ से 21 दिसंबर तक अमीन रोड पर गांव फत्तुपुर में आश्रम परिसर में 11 दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ होगा। 21 दिसंबर को संस्था की तरफ से गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 11 दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed