फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To spread terror on Salarpur road, bike riding youths opened fire

Kurukshetra News: सलारपुर रोड पर दहशत फैलाने के लिए बाइक सवार युवकों ने किए फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
To spread terror on Salarpur road, bike riding youths opened fire
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर रविवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए। इसमें एक गोली शिकायतकर्ता के घर की दीवार में जाकर लगी। कुछ देर बाद युवकों ने दोबारा हवाई फायर भी किया। पुलिस को सलारपुर रोड पर घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता ने दो युवकों को बाइक से पटाखे बजाने का विरोध किया था
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में मेहरचंद हाल निवासी सूरज कॉलोनी सलारपुर रोड ने कहा कि करीब 15 दिन पहले समय रात नौ बजे के आसपास एक सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो युवक अपनी बाइक से पटाखे बजाते हुए सलारपुर की तरफ चले गए। आवाज सुनकर वह घर से निकलकर सड़क पर आया, मगर युवक जा चुके थे। करीब पांच मिनट बाद युवक दोबारा बाइक से पटाखे बजाते हुए आए। उसने उनको रोककर समझाने का प्रयास किया, मगर वे रुकने की बजाय उसे गालियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोबारा दो युवक बाइक से पटाखे बजा रहे थे। शोर सुनकर वह अपने मकान से बाहर आया। उसने देखा कि एक सिल्वर रंग की बाइक पर एक युवक पटाखे बजा रहा है, जबकि दूसरा युवक सड़क पर उसके मकान की तरफ मुंह करके इधर-उधर देख रहा है। उन युवकों ने कपड़े से अपने मुंह को ढका हुआ था। तभी उसके देखते ही देखते एक युवक ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। यह फायर उसके घर की पर्दी पर लगा, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। तभी युवक सलारपुर की तरफ चले गए। करीब दो मिनट बाद ही वे दोबारा बाइक से पटाखे बजाते हुए आए और एक हवाई फायर कर दिया। उसने तुरंत मामले की सूचना डायल-112 को दी, मगर पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद : दिनेश राणा
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत आईपीसी की धारा 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। आरोपी पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed