फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To make the voter lists error free, the officer should visit at least three times

मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए अधिकारी करे कम से कम तीन बार दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
To make the voter lists error free, the officer should visit at least three times
फोटो नंबर: 9
विज्ञापन

मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित करने के लिए एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी
अंबाला मंडल की आयुक्त ने पुनरीक्षण संबंधित कार्यों के लिए की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए देना होगा दावे और आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एसडीएम अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित करने के लिए कम से कम तीन बार दौरा करेंगे। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए दावे तथा आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि निश्चित की गई है। यह जानकारी अंबाला मंडल की आयुक्त रेणु एस फुलिया ने दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से संबंधित कार्य की समीक्षा कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची 2022 का अंतिम प्रकाशन आगामी पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। यह मतदाता सूची इसी दिन से ही लागू हो जाएगी। पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत और त्रुटि रहित तैयार कराना है। 1 जनवरी 2022 को नए पात्र व मतदाता सूची में अब तक नाम दर्ज कराने से वंचित रहे सभी नागरिकों के नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में दर्ज करना, अशुद्ध विवरण शुद्ध करना और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना है।
विज्ञापन

एडीसी अखिल पिलानी ने मंडलायुक्त को बताया कि अभी तक चारों विधानसभाओं से 6705 ऑनलाइन फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1925 लाडवा से, शाहाबाद से 680, थानेसर से 2025 और पिहोवा से 2075 फार्म शामिल हैं। इसी तरह से फार्म नंबर सात में 231 फार्म ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 32 लाडवा से, शाहाबाद से 96, थानेसर से 55 और पिहोवा से 48 फार्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार में फार्म नंबर आठ में 365 ऑनलाइन फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें 57 लाडवा से, शाहाबाद से 182, थानेसर से 65 और पिहोवा से 61 फार्म शामिल हैं। फार्म नंबर आठ ए में 36 फार्म ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 9 लाडवा से, शाहाबाद से शून्य, थानेसर से 15 और पिहोवा से 12 फार्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम कपिल शर्मा, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी जया शारदा, सीटीएम हरप्रीत कौर, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed