फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three youths riding bikes snatched purse after beating, Kurukshetra

बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three youths riding bikes snatched purse after beating, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा-इंद्री रोड पर रात का खाना खाकर घूमने निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन युवक मारपीट करके पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार रुपये थे। व्यक्ति ने उन आरोपियों का पीछा भी किया और बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप कुमार वासी वार्ड-7 निकट रविदास मंदिर ने कहा कि वह रात को रोजाना सैर करने के जाता है। वह शुक्रवार को भी रोजाना की तरह रात का खाना खाने के बाद करीब 9 बजे सैर करने के लिए इंद्र रोड पर जा रहा था। बड़े हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे गया मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पीछे से आए। उन्होंने मोटरसाइकिल रोकते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने उसका पर्स छीन लिया और तीनों अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। हालांकि उनको पकड़ने के लिए उसने उनका पीछा भी किया। वे भगाने में तो कामयाब हो गए, मगर उसने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। उसके पर्स में पांच हजार रुपये और उसका आधार कार्ड था। उसने तुरंत मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। उसके भाई अरुण गुप्ता ने लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही लूट की घटना की सूचना मिली पुलिस तुरंत हरकत में आई और शिकायत के आधार पर बाइक के नंबर की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर तीनों आरोपियों अनुज उर्फ अक्षय, मनदीप और विशाल सभी निवासी बपदा को लाडवा बपदा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed