फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three tourist police post established, will take cctv

तीन पर्यटन पुलिस पोस्ट स्थापित, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 17 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
पथानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने पर्यटन को बढ़ावा और यात्रियों को सुविधा देने के लिए कुरुक्षेत्र शहर में दो नए पुलिस टूरिस्ट पोस्टों का शुभारंभ किया। सुरक्षा की दृष्टि से इन पोस्टों में जिला प्रशासन कैमरे भी लगाएगा। विधायक ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन कुरुक्षेत्र धार्मिक स्थल पर श्रृद्धालु आते हैं। इनको सुरक्षा के साथ हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के नए बस अड्डे और गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने टूरिस्ट पुलिस पोस्ट बनाए गए हैं। इनके खुलने से पर्यटकों को सभी तीर्थों की नि:शुल्क जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने कहा कि कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थानों का भ्रमण करने वाले पर्यटकों को जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से टूरिस्ट पुलिस के पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक तीन पोस्ट बन चुके हैं। कुरुक्षेत्र में ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर आदि का विशेष महत्व हैं। पिहोवा और ज्योतिसर तीर्थों का भी अपना महत्व है। इन सभी तीर्थों पर जाने के लिए पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले की पुलिस प्रयास कर रही है। ब्रह्मसरोवर पर एक टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पहले ही स्थापित है। इन सभी में सीसीटीवी कैमरे भी जल्द लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर डीएसपी रमेश गुलिया, एसएचओ सदर दलीप कुमार और एसएचओ झांसा निर्मल  सिंह, दीपक चोपड़ा, राजेश सिंगला, मुनीष मित्तल, प्रमोद बंसल, राजेंद्र कुमार, हेमंत मेहता, कपिल मित्तल आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

इन तीर्थ यात्रियों को मिलेगी सुविधा
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि जो भी पर्यटक जीटी रोड से जिले में प्रवेश करेगा, उन्हें बस अड्डे पर स्थापित पुलिस टूरिस्ट पोस्ट पर सभी जानकारी मिल सकेगी। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास स्थापित पुलिस टूरिस्ट  पोस्ट से जानकारी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed