फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three SIT will investigation of riot

तीन एसआईटी करेंगी उपद्रव की जांच

Tue, 01 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर, उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
अमर, उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

यह टीमें 10 मामलों की कार्रवाई भी देखेंगी। यह टीमें तीन डीएसपी की निगरानी में कार्य करेंगी। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जाट आरक्षण से संबंधित, वीडियो फुटेज, कोई दस्तावेज या अन्य कोई भी सबूत उपाधीक्षक को दे सकता है। इस सबंध में पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार सभी उप पुलिस अधीक्षक को जल्द से जल्द मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 

विज्ञापन

इन मोबाइल नबरों पर भी दे सकते सूचना 

पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय - 7056700102

पुलिस उप अधीक्षक पिहोवा- 7056700104

पुलिस  उप अधीक्षक शाहाबाद-7056700105

विज्ञापन

टीम नं एक

उप पुलिस अधीक्षक मुयालय कृष्ण कुमार, उप निरीक्षक दलीप सिंह प्रबंधक थाना सदर थानेसर, सब इंस्पेक्टर प्रेम चन्द, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह। यह टीम थाना केयूके व थाना सदर थानेसर के मुकदमों में जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम नं दो

 उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा चन्द्र पाल, निरीक्षक रमेश कुमार प्रबंधक थाना इस्माईलाबाद, उप निरीक्षक मांगे राम, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार। यह टीम थाना पिहोवा व थाना ईस्माईलाबाद के मुकदमों की जांच करेगी।


टीम नं तीन

उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद गुरमेल सिंह,  निरीक्षक कमलदीप प्रबंधक थाना लाडवा, उप निरीक्षक जीत सिंह, सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह। यह टीम थाना शाहाबद, थाना बाबैन, थाना लाडवा के मुकदमों की जांच करेगी।

 

आरक्षण के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल 

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में रोड़, त्यागी, बिश्नोई और जट्ट सिखों को आरक्षण की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की गई है। इसके लिए तीनों समाजों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से सोमवार को हरियाणा राजभवन दिल्ली में मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से कंवलजीत सिंह अजराना, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह, नसीब सिंह कारसा, अशोक कुमार बिश्नोई, रोशनलाल महला, सुभाष कुमार, निर्मल सिंह एडवोकेट, शमशेर सिंह, अंनत राम, अशोक कुमार त्यागी, नवीन प्रताप, परमिंदर त्यागी, सतपाल त्यागी, ओमप्रकाश, राजबीर राजेश चोपड़ा और मुकेश चौहान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पिछली सरकार द्वारा गठित जस्टिस केसी गुप्ता आयोग की सिफारिश लागू कर आरक्षण को बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed