फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three people arrest with four kilos of 500 grams of ganja patti

साढ़े चार किलो गांजा पत्ती के साथ तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
three people arrest with four kilos of 500 grams of ganja patti
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग मामले में तीन लोगों को काबू करके उनके कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपी गौतम वासी इंद्रा कॉलोनी की निशानदेही पर अमनदीप वासी डेहा कॉलोनी कुरुक्षेत्र को काबू किया। वहीं अन्य मामले में पुलिस टीम ने सोमबीर वासी नजदीक पारस सिनेमा शोरगिर बस्ती थानेसर को तीन किलो गांजा पत्ती के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके गौतम व अमन को कारागार भेज दिया तथा सोमबीर को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुराने बस अड्डे के पास गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि गौतम गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। आज भी वह गांजा पत्ती लेकर श्रद्धानंद चौक से होते हुए अपनी कॉलोनी में जाएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति चौक की तरफ आता दिखा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे यह नशीला पदार्थ अमनदीप से मिला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

अन्य मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोमबीर गांजा पत्ती लेकर श्रद्धानंद चौक थानेसर पर थ्री-व्हीलर से उतरकर अपनी कॉलोनी में जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से तीन किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोमबीर को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed