फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three lakh rupees and ring stolen from house, incident captured in CCTV

Kurukshetra News: घर से तीन लाख रुपये और अंगूठी चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees and ring stolen from house, incident captured in CCTV
कुरुक्षेत्र। अमरगढ़ मझाड़ा गांव में घर से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद किया है। आरोपी घर से तीन लाख रुपये और जेवर चुराकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना सदर में दर्ज शिकायत में विशाल ने बताया कि वीरवार को उनके घर पर कोई उपस्थित नहीं था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे आरोपी करण उसके मकान की छत से होते हुए घर में घुसा और आरोपी काकू गली में बाहर खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। आरोपी उसके घर से एक लाख नकद, उसके पिता के गल्ले में जमा करीब दो लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी चुराकर फरार हो गए। इस घटना में तीसरा आरोपी संटी उन दोनों को अपने साथ गांव लेकर आया था। सीसीटीवी में आरोपी करण उसके घर में जाता हुआ दिख रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed