{"_id":"61293e898ebc3ec6342ebe9a","slug":"three-including-girl-died-in-separate-accidents-case-registered-kurukshetra-news-knl81326970","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो साल की बच्ची सहित तीन की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो साल की बच्ची सहित तीन की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग शहर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पिहोवा के अरुणाय रोड पर तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की टक्कर लगने ने बाइक सवार दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस में दर्ज शिकायत में राजेंद्र कुमार वासी सहफलपुर जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) ने कहा कि उसका भाई रणजीत कुमार अपनी बाइक पर मां शांति देवी व दो साल की बच्ची प्रिया के साथ गांव अरुणाय स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। जैसे ही उसका भाई अरुणाय रोड पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा ने उसके भाई की बाइक को टक्कर दे मारी, जिससे वह तीनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। अधिक चोट लगने के कारण उनकी पोती प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई रणजीत सिंह व मां शांति देवी गंभीर रूप से घायल ही गए। उन्हें तुरंत पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद आरोपी ऑटो रिक्शा चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
न्यू मॉडल टाउन वासी कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बड़ा भाई गुरजीत सिंह गांव मिर्जापुर में पेस्टीसाइड दवाइयों की दुकान करता है। रात के समय वह बाइक से शाहाबाद आ रहा था। जब वह गांव जैनपुर का बस अड्डे को पार करके शाहाबाद की तरफ आया तो अचानक एक कार चालक ने कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसका भाई बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसके भाई को लोगों की मदद से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
तीसरे मामले में गांव अजरावर के निकट हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। मांगा सिंह निवासी फतेहगढ़ चम्मू ने इस्माईलाबद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्माईलाबाद में नौकरी करता है। शाम को वह अपनी ड्यूटी से निपटाकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। उसके पिता हरभजन सिंह दूसरी बाइक पर उससे आगे जा रहे थे। गांव अजरावर बस अड्डे के पास एक कार चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक बाइक सहित उसके पिता काफी दूर तक घसीट कर ले गया। कार रूकने के बाद वह अपने पिता को संभालने लग गया। तभी कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। इस टक्कर से उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।