{"_id":"61e9c37a55a4791c7e7b8d75","slug":"three-in-thanesar-two-mm-of-rain-in-pehowa-and-ismailabad-kurukshetra-news-knl96585052","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेसर में तीन, पिहोवा और ईस्माइलाबाद में हुई दो एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेसर में तीन, पिहोवा और ईस्माइलाबाद में हुई दो एमएम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार दोपहर को हल्की धूप निकलने के बाद वीरवार सुबह फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। थानेसर क्षेत्र में तीन एमएम, पिहोवा और इस्माईलाबाद क्षेत्र में 2-2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह से जारी हल्की बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। जिले में औसतन बारिश 0.85 एमएम हुई। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे हैं। आगामी दो दिन तक जहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है।
जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। दोपहर बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन शाम ढलते ही फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों में पानी खड़ा हो जाने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बूंदाबांदी की वजह से बाजार में चहल-पहल गायब रही।
स्वास्थ्य का रखें ध्यान, बरतें एहतियात: डॉ. आशीष
केयू हेल्थ सेंटर से फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि ऐसे मौसम में ओमिक्रॉन और वायरल का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। दोनों के लक्षण एक समान हैं। इसलिए खुद के साथ अपनों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ दिन घर से बाहर मत निकलें। अपने घर पर रहते हुए नियमित रूप से गरारे करने के साथ-साथ भांप लेते रहें और गर्म कपड़े पहनने के साथ एहतियात बरतें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। सुबह-शाम की सैर को कुछ समय के लिए टाल दें।