फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three huts burned to ashes in 10 minutes due to fire

आग लगने से 10 मिनट में तीन झोपड़ियां जलकर हुईं राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three huts burned to ashes in 10 minutes due to fire
कुरुक्षेत्र।लोटस ग्रीन सिटी के पास जली हुई झोंपडी के बीच में बैठी महिला। - फोटो : Kurukshetra
लोटस ग्रीन सिटी के पास बनी झोपड़ियों में अचानक से आग लग गई, जिससे की तीन झोपड़ियों सहित उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में रहने वाला परिवार लेबर का काम करता है, जिनके पास अब पहनने के लिए एक कपड़ा तक नहीं बचा है। वहीं, आग लगने से घर में रखे कुछ पैसे भी जल गए और एक झोपड़ी में बंधी दो बकरियां भी जलकर मर गईं। आग लगने के कारणों को अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। झोपड़ी में रह रही मुस्कान ने बताया कि उसके माता-पिता लेबरी करते हैं। दोपहर को वे काम पर गए हुए थे और वह झोपड़ी में बैठी कपड़े सिल रही थी। उसे पता ही नहीं चला कब झोपड़ी को आग ने अपनी लपटों में ले लिया। उसकी भाभी दूसरी झोपड़ी में बच्चों को सुलाकर चिल्लाती हुई उसके पास आई और जल्दी से झोपड़ी से बाहर निकलने को कहा। बाहर आकर देखा तो साथ लगती दो झोपड़ियों से आग की लपटें उठ रहीं थीं। दूसरी झोपड़ी में बंधी बकरियों को बचाते हुए वह और उसकी भाभी भी आग में झुलस गई, जिससे की उनकी बाजू जल गई। देखते ही देखते मात्र 10 मिनट में उनका आशियाना जलकर राख हो गया। झोपड़ी में उनका सारा सामान व करीब 25 हजार रुपये कैश भी रखे थे जोकि मेहनत मजदूरी करके कमाए थे। अब उनके पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं। मुस्कान ने बताया कि तीन झोपड़ियों में एक परिवार के छह सदस्य रह रहे थे, जिनके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं अब सर्दी में वह कहां रहेंगे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गरीब परिवार से प्रशासन ने मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed