फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three deaths from corona in kurukshetra

सुभाषमंडी चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सहित तीन की कोरोना वायरस से मौत, 37 नये केस आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
three deaths from corona in kurukshetra
जिले में कोरोना वायरस का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जहां कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज सामने आए। वहीं, दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सुभाष मंडी पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी की भी कोरोना से मौत हो गई, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस कर्मी की मौत को कुरुक्षेत्र के आंकड़ों में नहीं जोड़ा। बताया गया कि कैथल निवासी विजय कुमार सुभाष मंडी पुलिस चौकी में बतौर मुख्य सिपाही के पद पर तैनात था। विजय कुमार जुलाई माह में छुट्टी पर आने घर गया था, लेकिन ड्यूटी पर वापस लौटने के बाद 27-28 जुलाई को विजय की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिसका उपचार चल रहा था, लेकिन वीरवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर विजय की मौत हो गई। इसके अलावा झांसा रोड से 43 वर्षीय एक महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला की किडनी खराब थी और शुगर बीपी की बीमारी थी। महिला को 9 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल से मुलाना रेफर किया गया था। इसके अलावा पिहोवा से 65 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई है। इस व्यक्ति की भी किडनी खराब थी। हार्ट शुगर बीपी की दिक्कत थी। इस को 10 अगस्त को मुलाना रेफर किया गया था। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 19 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 37 नए केस सामने आए है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 519 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 26 हजार 274 में से 24 हजार 920 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

आज के कोरोना संक्रमितों में ये हैं शामिल
सीएमओ ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 37 नए केस सामने आएं हैं, जिनमें नंद कालोनी पिहोवा से 25 वर्षीय व्यक्ति, बी कालोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 2 से 40 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 23 वर्षीय व्यक्ति, बाहरी मोहल्ला से 21 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमीन से 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव रतगल से 24 वर्षीय व्यक्ति, अंचला चौक से 9 वर्षीय बच्चा, गांव बारवा से 70 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे कालोनी से 29 वर्षीय महिला, विकास नगर से 27 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर से 14 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय बच्चा, गांव सरस्वती खेडा पिहोवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा की एक कालोनी से 33 वर्षीय व्यक्ति, गांव मसाना पिहोवा से 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 से 52 वर्षीय व्यक्ति, नीलकंठ मंदिर पिपली से 30 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 8 लाडवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, नन्द कालोनी पिहोवा से 22 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 54 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति संधौला पिहोवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 8 पिहोवा से 34 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसा पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 13 वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला, गांव अजराना कलां से 12 वर्षीय युवक, नन्द कालोनी पिहोवा से 57 वर्षीय व्यक्ति, बाला जी नर्सिंग होम से 55 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर से 47 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव तलहेडी से 62 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ठीक होने वाले मरीजों में ये हैं शामिल
जिला से 19 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें ब्रह्मा कालोनी से 59 वर्षीय महिला, मछरौली से 26 वर्षीय युवक, सेक्टर 30 से 40 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 42 वर्षीय महिला, सेक्टर 7 से 19 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र से 60 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 28 वर्षीय व्यक्ति, एक मौहल्ला से 38 वर्षीय व्यक्ति, दुर्गा नगर से 21 वर्षीय युवक, लाडवा वार्ड 12 से 62 वर्षीय महिला, लाडवा वार्ड से 24 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 42 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 22 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय महिला, लाडवा व ज्योतिनगर से एक-एक मरीज शामिल है।

सीएमओ ने बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2913 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 506 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 58 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब तक 839 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 519 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 519 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 14 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 317 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed