फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three dead from Corona, 33 newly infected including female doctor, Kurukshetra

कोरोना से तीन लोगों ने तोड़ा दम, महिला डॉक्टर सहित 33 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three dead from Corona, 33 newly infected including female doctor, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना संक्रमित तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि जिलेभर में अलग-अलग जगह से 30 वर्षीय एक महिला डॉक्टर सहित 33 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना को मात देने वाले 100 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव गांव किरमिच निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव नैसी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और महावीर कालोनी वार्ड-2 लाडवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 314 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अब तक 21 हजार 516 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 20 हजार 496 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 314 तक पहुंच चुका है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार थोड़ी धीमी ने से अब कुरुक्षेत्र में महज 706 एक्टिव केस है। इनमें से 41 को एलएनजेपी अस्पताल तो 170 मरीजों को अन्य अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 495 मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कोरोना रिकवरी का आंकड़ा 95.26 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 20496 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना सैंपल पॉजिटिव दर का आंकड़ा, 6.13 फीसदी है। रविवार को भी कोरोना से संक्रमित 33 नए केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 447 सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। अब तक लिए गए 351455 में से 329492 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed