फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day training on student mentoring held at NIT Kurukshetra

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों की मेंटरिंग पर हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three-day training on student mentoring held at NIT Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों की मेंटरिंग और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल के लिए तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम हुआ। यह कार्यक्रम एनआईटी कुरुक्षेत्र एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के करीब 80 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिकों और मनोरोग विशेषज्ञों ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, अवसाद और प्रभावी संवाद जैसे विषय शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक भी होते हैं। शिक्षकों को विद्यार्थियों के व्यवहार में बदलाव समझकर मार्गदर्शन करना चाहिए। प्रशिक्षण में भावनात्मक समझ, तनाव प्रबंधन और मेंटरिंग कौशल पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के साथ भरोसेमंद संवाद बनाने का आह्वान किया। जरूरत पड़ने पर उन्हें पेशेवर मदद तक पहुंचाने को भी कहा गया। कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. राजीव राठी और डॉ. वैभव अग्रवाल इसके समन्वयक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed