फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three arrested including shopkeeper and Dhaba operator for selling stolen goods

चोरी का सामान बेचने के आरोप में दुकानदार और ढाबा संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including shopkeeper and Dhaba operator for selling stolen goods
चोरी का सामान बेचने के मामले में पुलिस ने दुकानदार और ढाबा संचालक सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 किलो तार व 240 किलो सरिया बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी मनजीत वासी संजय गांधी कॉलोनी ताजपुर रोड लुधियाना, अंग्रेज सिंह व पवन कुमार वासी त्यौड़ा शाहाबाद को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम शरीफगढ़ के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि शरीफगढ़ के पास ढाबा संचालक अंग्रेज सिंह सरकारी व्यापारियों का लोहे के सामान को लेकर आने वाले ट्रक चालकों से सामान चोरी कराकर सस्ते भाव में खरीद कर उस सामान को कबाड़ी की दुकान चलाने वाले पवन कुमार को बेचकर मुनाफा कमाता है। इस समय भी वह अपने ढाबे के पीछे ट्रक चालक से लोहे का सामान खरीद रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर ढाबे पीछे रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे के पास खड़े तीन लोगों को काबू करके पूछताछ की। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 किलो तार व 240 किलो सरिया करके उनके विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी मनजीत, अंग्रेज सिंह व पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश से जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed