फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three accused in security guard murder case

सिक्योरिटी गार्ड आत्महत्या मामले में तीन लोगों पर उकसाने का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
three accused in security guard murder case
एसबीआई के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों उसे प्लाट की खरीद के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव तिगरी खलसा निवासी राजकुमार ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई राजबीर एसबीआई में एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। तीनों भाईयों ने गांव तिगरी खालसा में पंचायत की ओर से काटी गई कॉलोनी में से जगदीश से तीन मरले का एक प्लाट एक लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था। कर्मबीर, भीम सिंह और पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार प्लाट को लेकर तीनों भाईयों को डराते व धमकाते थे कि वे यह प्लाट जल्द से जल्द खाली कर दो। वे इस प्लाट को किसी ओर व्यक्ति को बेचना चाहते हैं। इस बात को लेकर उनके गांव में 12 अगस्त को पंचायत हुई व इसके बाद 14 अगस्त को गांव बीड अमीन में भी पंचायत हुई थी। वहां पंचायत में उसके भाई राजबीर व रणबीर को तीनों आरोपियों ने डराया धमकाया की या तो प्लाट को खाली करो या फिर दो दिन के अंदर चार लाख रुपये उन्हें दो। ऐसा नहीं किया तो वे उनके परिवार का सामान उठा कर बाहर फेंक देंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने मेहनत मजदूरी करके प्लाट लिया था। प्लाट के छीन जाने के डर के कारण पूरा परिवार गहरी चिंता में था, लेकिन उसका छोटा भाई राजबीर इस बात को लेकर बहुत अधिक चिंतित था। जिससे वह सदमे में आ गया और उसने रविवार को परशुराम चौक के समीप चौबारे में छत पर लगे पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। तीनों आरोपितों की धमकियों के कारण राजबीर ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाई है। सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मबीर, भीम सिंह व कृष्ण कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed