फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Threat to kill textile merchant, case

Kurukshetra News: कपड़ा व्यापारी को जान से मारने की धमकी, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill textile merchant, case
पिहोवा। कपड़ा व्यापारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की टांगें तोड़ने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में नरेंद्र छाबड़ा निवासी गुरद्वारा रोड ने बताया कि उसका गुरुद्वारा रोड पर कपड़े का शोरूम है। कुछ दिन से उसके व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। आरोपी ने उसकी और उसकी पत्नी की फोटो भी उसके मोबाइल पर भेजी है। आरोपी ने उसे धमकाया कि उसने उसकी दुकान से दो लाख रुपये का कपड़ा खरीदा था, मगर उसने उनका एक सूट वापस नहीं लिया। शहर से बाहर निकला तो वह उसे गोली मार देगा। साथ ही आरोपी ने उसके पास काम कर रहे कर्मी सोनू की टांगें भी तोड़ने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed