फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of quintals of maize crop got wet in the rain

Kurukshetra News: हजारों क्विंटल मक्के की फसल बारिश में भीगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of maize crop got wet in the rain
लाडवा/ पिपली। रविवार को हुई बारिश के चलते जहां धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं रोपाई काम भी तेज कर दिया गया है। इसी बीच अनाजमंडी में लाई गई हजारों क्विंटल मक्के की फसल बारिश में भीग गई, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका बन गई है। अनाज मंडी में मक्का लेकर आए किसान कुलदीप सिंह, सोहनलाल, रोशनलाल, प्रदीप कुमार, जगतार सिंह, सुबे सिंह आदि ने कहा कि बारिश के कारण उनकी मक्के की फसल भीग गई है। जिससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ही मक्के की फसल के इतने अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं और रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। वहीं दूसरी ओर धान लगा रहे किसान अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, जसवंत सिंह, रघुवीर सैनी आदि ने कहा कि रविवार आई तेज बारिश वरदान से कम नहीं है। क्योंकि 15 जून से किसान अपने खेतों में धान की फसल लगाने में लगे हुए हैं और इस बरसात के कारण धान की फसल लगाने में तेजी आई है और बिजली का खर्च भी कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed