फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands cheated by ice cream seller

स्कैन कोड भेज आइसक्रीम विक्रेता से 56092 रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thousands cheated by ice cream seller
एक आइसक्रीम विक्रेता से ठग ने 56092 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठग ने विक्रेता के पास आइसक्रीम की पेमेंट करने के लिए स्कैन कोड भेजा था, जिसे स्कैन करने के बाद उसके अकाउंट से 56092 रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में दीपक गाबा ने बताया कि उसकी मेन बाजार में क्रॉकरी और आइसक्रीम की दुकान है। 23 जून को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आर्मी अधिकारी बताते हुए कहा कि गांव धनीरामपुरा में आर्मी का एक कार्यक्रम है। इसमें उनको 100 से 150 लोगों के आइसक्रीम चाहिए। उसने गाड़ी में आइसक्रीम लोड कराकर अपने ड्राइवर को मौके पर भेज दिया, मगर उसे वहां पर कोई नहीं मिला तो ड्राइवर ने उसे यह बात फोन पर बताई। तभी उस व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह उसे अपना गूगल-पे नंबर दे ताकि वह आइसक्रीम की ऑनलाइन पेमेंट कर दें। उसने अपना गूगल-पे नंबर उसे दे दिया। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने फोन कर बताया कि इस नंबर पर पेमेंट नहीं हो पा रही है। इसलिए वह अपना आर्मी का बारकोड स्कैनर उसे भेज रहा है। उसने दूसरे मोबाइल से इस बारकोड को स्कैन किया तो गूगल-पे 6200/- रुपये इंटर हो गए, मगर पेमेंट नहीं हुई। इस पर उस व्यक्ति ने उसे कहा कि पेमेंट के लिए उसे आर्मी का कोड डालना होगा। जैसे ही उसने उस व्यक्ति का बताया कोड गूगल-पे में डालकर पे किया तो उसके अकाउंट से 6200 रुपये और 49892 रुपये की राशी ट्रांसफर हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed