{"_id":"615757368ebc3e831b32c6ae","slug":"thieves-blew-away-diamond-jewelery-worth-rs-15-lakh-from-the-house-kurukshetra-news-knl85112888","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मकान से उड़ाए 15 लाख रुपये की कीमत के डायमंड के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मकान से उड़ाए 15 लाख रुपये की कीमत के डायमंड के जेवर
विज्ञापन
हुडा स्थित एक मकान से चोर 15 लाख रुपये के डायमंड के जेवर चुरा कर ले गए। वारदात से आसपास के लोग काफी डरे हुए है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं चोरी की सूचना पाकर विधायक रामकरण काला, विष्णु भगवान गुप्ता, गुलशन क्वात्रा व थाना प्रभारी प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से मामले की जानकारी प्राप्त की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल बंसल ने कहा कि वीरवार रात को करीब दस बजे उन्होंने अपने घर के मेन गेट व अंदर लगे मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया था। सब लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गये थे, लेकिन जब वह सुबह 5 बजे उठकर कमरे से बाहर आने लगे तो देखा कि दरवाजों को बाहर से कपड़ों के साथ बांधा हुआ है, लेकिन किसी तरह से वह दरवाजे खोलकर बाहर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटों के कमरों के बाहर भी कपड़े बंधे थे। दरवाजे के कपड़ों को खोलकर जब बाहर आए तो देखा कि उनके घर का लकड़ी का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन साथ लगी ग्रिल गायब थी। जब वह घर के तीसरे कमरे में व स्टोर में पहुंचे तो देखा कि अलमारी खुली थी और लॉकर में रखे डायमंड के जेवर गायब थे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम काफी देर तक जांच करती रही और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि जिस तरह घर के लोगों की मौजूदगी में चोरी हुई है इससे ऐसा लग रहा है कि पहले रेकी की गई है। चोरों को गहनों की जानकारी थी। पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। मोबाइल नेटवर्क डंप करके पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि जिस तरह घर के लोगों की मौजूदगी में चोरी हुई है इससे ऐसा लग रहा है कि पहले रेकी की गई है। चोरों को गहनों की जानकारी थी। पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। मोबाइल नेटवर्क डंप करके पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन