फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   thief

सुनसान पड़े घर में घुसकर चोरों ने लगाई सेंध, गहने चुरा ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
thief
thief - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। शांति नगर की गली नंबर एक में सुनसान पड़े घर में घुसकर दो बाइक सवार चोरों ने ताला तोड़कर करीब ढाई तोले सोना व 300 ग्राम चांदी चुराकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जैसे ही चोरी की भनक लगी तो परिवार के सभी सदस्य हैरान रह गए। शांतिनगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात को अपने परिवार सहित शहर में ही आयोजित मां जागरण में माथा टेकने गया था। इसी रात दो बाइक सवार युवक दीवार फांदकर घर में घुसे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सरिये से कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वहीं बेड के गद्दे से नीचे रखी चाबी उठाकर अलमारी से उसकी पत्नी की सोने का हार, बालियां सहित करीब 300 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर चोरी करने आए थे। दोनों चोर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। बताया कि जब वे मंगलवार सुबह घर पर पहुंचे तो उन्होंने अपने घर का ताला टूटा हुआ मिला और कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की शिकायत उन्होंने थर्ड गेट चौकी में भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी समारोह में गए परिवार के घर से गहने व कैश चोरी
पिहोवा। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर से खिड़की तोड़कर चोर सोने के जेवर व कैश चुरा ले गए। वापस घर पहुंचने पर घर से जेवर व कैश गायब देखकर परिवार के होश उड़ गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला कृष्णा देवी निवासी गांव मुर्ताजापुर ने कहा कि 11 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। गत सोमवार को जब घर वापस आए तो घर के अंदर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोर मकान की गली की तरफ लगी खिड़की को तोड़कर घर में घुसकर थे तथा घर से सोने का हार, कान के कुंडल, टीका समेत 30 हजार रुपये कैश गायब था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed