{"_id":"5da21a448ebc3e016c13aafd","slug":"thief-kurukshetra-news-knl8260187","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के गर्ल्स होस्टल से छात्रा ने सहपाठी का एटीएम कार्ड चुरा निकाले 8 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू के गर्ल्स होस्टल से छात्रा ने सहपाठी का एटीएम कार्ड चुरा निकाले 8 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विवि. के गर्ल्स होस्टल में छात्रा द्वारा अपनी ही सहपाठी का एटीएम कार्ड चुरा आठ हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बैंक खाते से रुपये कटने की भनक छात्रा को तब लगी जब उसके पिता के मोबाइल पर एटीएम से हुए ट्रांजेक्शन का मैसेज गया। मैसेज प्राप्त होते ही छात्रा के पिता ने फोन कर खाते से रुपये निकालने का कराण पूछा, तो छात्रा ने कहा कि उसने तो एटीएम को इस्तेमाल ही नहीं किया।
इस दौरान छात्रा ने अपने कमरे में जाकर अपने एटीएम की तलाश की तो उसे वह नहीं मिला। अपनी सहपाठी पर शक होने के चलते छात्रा ने इसकी शिकायत हॉस्टल वार्डन से की। शिकायत मिलने पर वार्डन ने आरोपी छात्रा से पूछताछ की तो उसने एटीएम कार्ड चुराने से साफ इनकार कर दिया। शुक्रवार देर रात विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी छात्रा हॉस्टल स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाती नजर आई। गहनता से पूछताछ में आरोपी छात्रा ने एटीएम कार्ड चुराने व उससे आठ हजार रुपये निकलवाने की बात कबूल की। आरोपी छात्रा ने आठ हजार रुपये बरामद करवा दिए हैं। उधर केयू प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बाद आरोपी छात्रा को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए हैं। बताया गया है कि दोनों छात्राएं एक ही गांव की रहने वाली हैं और दोनों एक ही क्लास में पढ़ती हैं।