फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be brainstorming on the teachings of Gita in Canada

कनाडा में गीता के उपदेशों पर होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be brainstorming on the teachings of Gita in Canada
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय का बाहरी दृशय। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कनाडा में गीता महोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश की 104 धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं जीओ गीता कनाडा के नेतृत्व में जुटी हुई हैं। महोत्सव के जरिये कनाडा में पहली बार इतनी संस्थाएं एक मंच पर दिखेंगी। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन करेंगे। 16 सितंबर से शुरू हो रहे इस महोत्सव में गीता और कुरुक्षेत्र 48 कोस के इतिहास को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन संस्थाओं का सहयोग केडीबी द्वारा किया जा रहा है। यह सेमिनार कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसीसागा में होगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव के आयोजन में कनाडा में रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी गुलाब सिंह, संदीप गुप्ता, आचार्य ऋषि राम, सतीश ठक्कर, नवल बजाज, राजेश वशिष्ठ, सौम्या मिश्रा, सुमित, सुरेश अग्रवाल, हेमंत पंवार, पम्मी कपूर, दीपन, अभिषेक तंवर आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कनाडा से बताया कि उक्त संस्थाओं के प्रतिनिधि गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा करेंगे। यह महोत्सव अब चार दिवसीय होगा। इस महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर को ब्रैंपटन सिटी ओंटोरियो में गीता पार्क भूमि पूजन का भी आयोजन किया जाएगा और इस जगह पर करीब 3.75 एकड़ में गीता पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता महोत्सव में होंगे ये कार्यक्रम
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के अनुसार कनाडा में 16 से 19 सितंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। इस पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा की जाएगी। 17 सितंबर को मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को डूडांस स्क्वायर टोरंटो में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा और इस महोत्सव के अंतिम दिन 19 सितंबर को ओंटारियो पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा होगी और ब्रैंपटन सिटी ओंटारियो में गीता पार्क भूमि पूजन होगा।

गीता जयंती महोत्सव 1985 से हो रहा आयोजन
कुरुक्षेत्र में वर्ष 1985 से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। वर्ष 2019 में पहली बार यह महोत्सव मॉरिशस व इंग्लैंड में मनाया गया था। दो साल कोरोना महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो सका। इस साल 16 से 19 सितंबर तक कनाडा में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed