फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a flood of devotion in the temples, chants of Mata Rani echoed.

Kurukshetra News: मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे माता रानी के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
There was a flood of devotion in the temples, chants of Mata Rani echoed.
कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद
कुरुक्षेत्र। नवरात्र उत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं में दिनभर उत्साह बना रहा। धर्मनगरी के मंदिरों में अल सुुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे तो दिन भर पूजा अर्चना की जाती रही। मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना रहा तो दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। महिला श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी पूजन किया तो वहीं कई अन्य जगहों पर भी धार्मिक आयोजन किए गए।श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर बना रहा, जहां प्रथम नवरात्र के साथ नव संवत्सर का प्रारंभ हुआ। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही मंदिर में भक्तों की लाइन लग गयी थी। सबसे पहले प्रातः कालीन 6:00 बजे की मंगला आरती मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने की और उसके बाद शक्ति कलश पूजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि देसूराम रिटायर्ड पोस्टल सुपरिंटेंडेंट, कुरुक्षेत्र रहे। सर्वप्रथम मां भद्रकाली जी को मां शैलपुत्री स्वरूप मानकर उनकी पूजा और शृंगार किया।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि मां शैलपुत्री देवी पार्वती का ही एक रूप है जो नंदी पर सवार, श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में कमल विराजमान है। मां भद्रकाली जी को दीप, फल, फूल, माला, रोली, अक्षत चढ़ा कर पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है, इसलिए पूजन में सफेद फूल और मिठाई अर्पित की गई। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन हिंदू नव वर्ष नया विक्रमी संवत भी प्रारंभ हुआ है। नवरात्र अन्नपूर्णा भंडारा सुबह 9:00 बजे अवनी गुप्ता, अन्नपूर्णा रसोई एंड कैटरर्स द्वारा व दोपहर का भंडारा संजीव गर्ग द्वारा दिया गया तथा तरसेम सिंह, पिपली द्वारा सुबह 9:00 बजे व उपेंद्र कुमार द्वारा दोपहर को नवरात्र व्रत भंडारा दिया गया साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा एंड पार्टी द्वारा आयोजित भजन संध्या से मां की भक्ति में लीन होकर मां का गुणगान किया। तत्पश्चात शाम को महाआरती की गई। इस अवसर पर शिमला देवी, हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, मीना जोशी, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, डॉ अन्नू पॉल शर्मा , स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, निकुंज शर्मा, संजीव मित्तल, हाकम चौधरी, आशीष दीक्षित, एम के मौदगिल, जीवन मौदगिल, राजकुमार धवन, विशु, ऋषि, सुरेंद्र द्विवेदी इत्यादि भक्त उपस्थित रहे ।
विज्ञापन





108 फीट ऊंचे शिखर पर की गई भव्य आतिशबाजी
प्रथम नवरात्र को हिंदू नव वर्ष अभिनंदन, विक्रम संवत 2081 का भी आयोजन रात्रि 8:00 बजे किया गया, जिसमें नगर देवी मां भद्रकाली के 108 फुट ऊंचे शिखर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन विश्वप्रसिद्ध बुर्ज खलीफा स्टाइल में किया गया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि शक्तिपीठ और हिन्दू मंदिरों का मुख्य उद्देश्य अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना भी है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ऐसा भव्य आयोजन किया गया है। अबकी बार इस हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वत 2081 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जया शारदा, अतिरिक्त उपायुक्त कैथल व शांतनु शर्मा उपायुक्त कुरुक्षेत्र रहे व नरेंद्र कुमार पटाखे वाले, शाहाबाद मुख्य यजमान रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी महोत्सव में विशेष कलर डे आउट पटाखे भी प्रयोग किये गए और 1500 से भी ज़्यादा पटाखे जलाए गए। विशेषतौर पर 500 कोल्ड फायर, दो चकरी कोल्ड फायर, आठ रंग वाले डे आउट पटाखे का 24 स्काई शॉट का इस्तेमाल किया गया।

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के चलते में सजा मां का दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed