फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no hope of relief, the heat will haunt more now

राहत के नहीं आसार, अभी और सताएगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of relief, the heat will haunt more now
There is no hope of relief, the heat will haunt more now - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पारा 45 डिग्री को छूकर बेशक तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है, लेकिन गर्मी का सितम पहले की तरह ही बरकरार है। रविवार को सुबह गर्मी से कुछ राहत थी। 12 बजे तक 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे यह हवा काफी गर्म हो गई और लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गर्मी ने खूब सताया। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस माह गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब रात के समय भी गर्मी खूब सताएगी। पहले जहां रात 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता था अब वह 29 डिग्री सेल्सियस रहने लगा है। आगे यह तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हेल्थ सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है। गर्म हवा आपके शरीर का पानी बहुत जल्द सुखा देती है। इसलिए शरीर पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। सीजन के फलों का सेवन करें। इसके साथ ही जब भी घर से बाहर निकलें त्वचा को कपड़े से अच्छे से ढक लें और दोपहिया वाहन चालक सिर पर हेलमेट अवश्य पहनें। ठंडे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसला ने विद्यालयों का समय 7 बजे से 12 बजे करने की मांग
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के राज्य उपप्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है, क्योंकि ग्रामीण अंचल में स्थापित विद्यालयों में बिजली संकट के मद्देनजर न तो विद्यार्थी सही ढंग से विद्या ग्रहण कर रहे हैं न ही शिक्षक बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं। डॉ. कौशिक ने बताया कि हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर को पत्र लिखकर भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। फिलहाल विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। हसला ने इसे प्रात: 7 बजे से 12 बजे तक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed