फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a daily jam outside the bus stand, Kurukshetra

बस अड्डे के बाहर रोजाना लगता है जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is a daily jam outside the bus stand, Kurukshetra
इस्माईलाबाद बस अड्डे के बाहर लगे जाम में फंसी रोडवेज की बसें। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बस अड्डे के बाहर रोजाना जाम लगता है। जाम से दुकानदारों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
स्कूलों की छुट्टी के समय तो बस स्टैंड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती है। राजिंद्र कुमार, सतीश कुमार, सूरज प्रकाश, सुनील ने बताया कि बस अड्डे पर यातायात को नियंत्रित करने के यातायात पुलिस का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी तैनात नहीं है। वहीं लोग अपनी मर्जी के इधर-उधर अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं। इससे हाईवे पर जाम लग जाता है और हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। इससे वायु व ध्वनि प्रदूषण के साथ ईंधन की खपत को ज्यादा कर होती है।
विज्ञापन

दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के जाम लग जाता है। शहरवासी लंबे समय से यहां पर यातायात नियंत्रण के लिए अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यहां पर किसी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई। इससे बस अड्डा और आसपास भी अव्यवस्था बनी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश टामक ने कहा कि बस अड्डे पर यातायात नियंत्रण के लिए दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टी व शाम के समय पुलिस गश्त करती है। जल्द अतिक्रमण को हटाया जाएगा ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed