सूने घर से गहने व 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग से सेवानिवृत्त परमिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित रविवार को ही अपने गांव गए थे। वह सभी गांव से सोमवार देर सांय पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला जबकि सामान बिखरा पड़ा था। वह घर में घुसे तो घर में रखे लगभग साढ़े 5 लाख रुपए के गहने व नकदी गायब मिली। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं किया गया था।
बेटी ने शादी ठुकराई तो घर में रखे थे गहने परमिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी जनवरी में होनी थी। लेकिन सब कुछ तय व तैयारी हो जाने के बाद लड़के पक्ष की ओर से कार दिए जाने की मांग की गई। जिसके चलते उसकी बेटी ने रिश्ता ठुकरा दिया। इसके बाद उसकी शादी के लिए खरीदे गए सभी गहने घर में ही रखे हुए थे, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।