फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theatrical Stages of the Poems of Robert Browning, Kurukshetra

रॉबर्ट ब्राउनिंग की कविताओं का नाट्य मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theatrical Stages of the Poems of Robert Browning, Kurukshetra
केयू के अंग्रेजी विभाग में नाट्य मंचन करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य के प्रसिद्ध कवि रॉबर्ट ब्राउनिंग के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनकी कविताओं का मंचन किया।
विद्यार्थियों ने रॉबर्ट ब्राउनिंग की प्रसिद्ध कविता पोर्फिरिया कवर व रियाज लवर का भी नाटकीय रूप में मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा, कला एवं संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर ब्रजेश साहनी ने की। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट ब्राउनिंग ने 19वीं शताब्दी में काव्य के क्षेत्र में एक नई विधा का आविष्कार किया एवं महारत हासिल की। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि रॉबर्ट ब्राउनिंग ने काव्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन

रॉबर्ट ब्राउनिंग ने अपने आपको 19वीं शताब्दी के महान कवियों के रूप में स्थापित किया। उनकी ड्रामेटिक मोनालॉग विश्वभर में प्रसिद्ध हुई है। प्रोफेसर रामनिवास एवं डॉ. विक्रम सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्र अरिंदम ने रॉबर्ट ब्राउनिंग व सिमरन ने एलिजाबेथ की भूमिका निभाई। वहीं वीनस और इशिका ने ब्राउनिंग की प्रसिद्ध कविता ‘मीटिंग एट नाइट’ व पार्टिंग इन मॉर्निंग को प्रस्तुत किया। अरिंदम, श्रुति, विजय, वीनस, दीपक, सागर व एकता ने कविता ‘माय लास्ट डचेस’ का नाट्य रूपांतरण कर सबको रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र सागर ने ब्राउनिंग की मशहूर कविता ‘द लॉस्ट मिस्ट्रिस’ का वाचन करते हुए स्वयं रचित पंक्तियां भी सुनाई। छात्रा एकता ने ‘वन वे ऑफ लव’ कविता का वाचन करते हुए ब्राउनिंग की लेखन शैली के बारे में बताया। विभाग के छात्र सुधीर ने रॉबर्ट ब्राउनिंग के जीवन के छोटे-छोटे अंशों के बारे में बताया तथा विद्यार्थी दीया, पारूल, सिमरन, निहारिका व रजनी ने कवि ब्राउनिंग की कविताओं पर आधारित पोस्टर बनाए। इस दौरान डॉ. उपासना, डॉ. साक्षी, डॉ. कामता सहित शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed