{"_id":"68a7772459ab4dbe2d0a28db","slug":"the-youth-who-came-for-driver-training-started-a-campaign-against-drug-abuse-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140797-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चालक प्रशिक्षण लेने आए युवाओं ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चालक प्रशिक्षण लेने आए युवाओं ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान
Fri, 22 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चालक परिचालकों को नशा न करने के प्रति जागरूक करते पुनर्वास प्रभारी अशोक कुमार वर्म
- फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा वीरवार को बस अड्डे पर पहुंचे, जहां चालक प्रशिक्षणार्थियों के साथ नशे के विरुद्ध अभियान चलाया। कार्यक्रम में 53 प्रशिक्षणार्थियों और पांच कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
डॉ. वर्मा ने बताया कि नशे की समस्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभाव दिखा रही है। युवा अज्ञानता, अशिक्षा, कर्तव्य विमुखता, भ्रष्टाचारी और दिखावे के कारण नशे का आदि हो रहा है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अलग से गठन हो चुका है। कार्यक्रम के विचारों का आदान-प्रदान किया गया। युवाओं ने अनेक प्रश्न किए जिनका विशेषज्ञ के रूप में डॉ. वर्मा ने उत्तर देकर जिज्ञासा को शांत किया। युवाओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहेंगे और भारत सरकार की ओर से जारी 1933 पर गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त आंदोलन को सफल करेंगे।