फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man jumped in the canal along with the scooty, Kurukshetra

युवक ने स्कूटी सहित नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped in the canal along with the scooty, Kurukshetra
हिनौरी नहर के पुल पर मामले की जांच करते पुलिस मुलाजिम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। एक युवक ने मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हिनौरी नहर में स्कूटी के साथ छलांग लगा दी। इस युवक ने पहले सड़क पर खड़े होकर दो से तीन मिनट अपने मोबाइल पर किसी के साथ बातचीत की और उसके बाद अपनी स्कूटी के साथ नहर में कूद गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश आरंभ कर दी। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
नहर के पास बैठे एक व्यक्ति कमल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करीब 25 साल का एक युवक अपनी सफेद रंग की स्कूटी पर लाडवा से नहर की ओर आया था। नहर के पुल के पास खड़ा होकर उसने अपने मोबाइल पर किसी के साथ दो-तीन मिनट बातचीत की।
विज्ञापन

इसके बाद अपनी स्कूटी को स्टार्ट करके पुल से स्कूटी सहित नहर में छलांग लगा दी। उसके बाद वह नहर में कहीं भी दिखाई नहीं दिया। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चला रही है। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में लगी है। अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed