फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The winners were honored in the sports function

Kurukshetra News: खेलकूद समारोह में विजेता छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 22 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The winners were honored in the sports function
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्या भारती की ओर से आयोजित 36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये खेल प्रतियोगिताएं 17 से 19 को जींद में आयोजित की गई थी। यह समारोह विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था जिसमें कई प्रकार की एथलीट खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


इस खेल महोत्सव में विद्यालय से टीम अंडर-14 एवं अंडर-17 की कुल 14 छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर -17 में कक्षा 11वीं की मनु ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा 400 मीटर रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में 400 मीटर रिले रेस में कक्षा आठवीं की वैष्णवी और दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इसी श्रेणी में कक्षा-आठवीं की होमा ने 80 मीटर बाधा रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन विजयी छात्राओं को 21 को विद्यालय प्रधानाचार्या सुमन बाला की ओर से पदक और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ी संरक्षक आचार्य कांता रानी तथा वरिष्ठ आचार्या अंजू बंसल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed