फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The temperature will drop, you will get relief from the heat

प्री मानसून की दस्तक, कल से लगातार पांच दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The temperature will drop, you will get relief from the heat
प्री मानसून की दस्तक से दो दिन पहले ही मौसम के मिजाज बदल चुके हैं। मौसम विभाग ने प्री मानसून में भी ठीक ठाक बारिश की संभावना जताई है। कल वीरवार से लगातार बारिश होने की 40 से 90 प्रतिशत संभावना है। जिससे कई दिनों से भीषण गर्मी सह रहे लोगों को काफी राहत पहुंचने वाली है। बारिश की बूंदों के इंतजार में लोग उल्टी गिनती शुरू कर चुके हैं और कइयों ने तो बारिश का इस बार किस प्रकार आनंद लेना है यह तक प्लान कर लिया है। उधर मंगलवार को बेशक प्री मानसून का असर देखने को मिला और सुबह आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हवा भी चली, लेकिन इससे राहत किसी को भी नहीं मिली। दोपहर में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में भी सूर्य देव बादलों के पीछे लुका छुपी करते रहे। वातावरण में उमस 35 से 40 प्रतिशत रहने से गर्मी की चिपचिपाहट से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग अनुसार आज बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को बारिश के 40 प्रतिशत चांस है, जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। शुक्रवार को भी बारिश के 40 प्रतिशत चांस है, इस दिन अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री पर आ जाएगा। शनिवार को बारिश होने के सबसे अधिक 90 प्रतिशत चांस हैं, जिससे अधिकतम तापमान सीधा 33 और न्यूनतम 26 डिग्री पर आने की संभावना है। इसी प्रकार रविवार को बारिश के 50 प्रतिशत चांस हैं, जिससे तापमान 32/26 और सोमवार को भी बारिश के साथ 33/24 डिग्री रहेगा। वहीं मंगलवार को सिर्फ बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान थोड़ा बढ़कर 35/25 डिग्री तक चला जाएगा, जबकि अगले ही दिन बुधवार को फिर से बारिश होने के 40 प्रतिशत चांस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed