फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The temperature dropped to 11 degrees Celsius, the cold wind also started increasing the problems.

Kurukshetra News: पारा लुढ़कर 11 डिग्री से तक पहुंचा, ठंडी हवा भी बढ़ाने लगी मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped to 11 degrees Celsius, the cold wind also started increasing the problems.
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते ठंड लगातार बढ़ने लगी है। मंगलवार को न्यूनतम पारा लुढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच गया तो दिन भर ठंडी हवाएं भी चली। इससे पहले अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा तो दृश्यता भी महज 15 से 20 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन चालकों के साथ-साथ आम जन की भी मुश्किलें बढ़ी रही। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा। जिससे सर्दी अधिक होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

कोहरे बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं के बढ़ने की समस्याएं भी बढ़ने लगी, जिसके चलते दिन के सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी कम रही, कोहरे के कारण चालक वाहनों की लाइटें जलाकर सावधानी पूर्वक वाहन चलते दिखे। कोहरे के कारण आए दिन रेल यातायात भी प्रभवित होने लगा है, जिसके चलते कई रेलगाडिय़ां देरी से चलीं तो कई रद्द भी रहीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है, जिसके चलते कोहरा व स्माॅग भी बढ़ेगा। विभाग के अनुसार माह के अंतिम दिनों तक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक दिखने को मिलेगा, जिसके साथ-साथ कोहरे व स्माॅग की समस्या भी बढ़ने की संभावना है। सर्दी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इसमें ज्यादातर भी मरीजों खांसी, जुकाम, अस्थमा और बुखार आदि बीमारियों के है। नागरिक अस्पताल में मरीज इलाज के लिए मरीज घंटों कतार में लगे दिखे। जिसके चलते इन बीमारियों का इलाज करने वाले चिकित्सकों की डयूटी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed