{"_id":"694ee1938a0b0db3d700d8b0","slug":"the-students-enthralled-the-audience-by-presenting-shabad-singing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147559-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने शबद गायन प्रस्तुत कर संगत को किया भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने शबद गायन प्रस्तुत कर संगत को किया भावविभोर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीर बलिदान दिवस अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र से हुआ जिसमें आचार्य परविंदर कौर के मार्गदर्शन में कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने मधुर शब्द-गायन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा आठवीं के छात्र अम्रिंदर ने चार साहिबजादों की शहादत पर भावपूर्ण कविता का पाठ किया जिसने श्रोताओं के हृदय को स्पर्श किया। इसके बाद कक्षा नौवीं के छात्र सिमरत ने गुरु पुत्रों के महान बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, साहस और धर्म-निष्ठा का प्रेरक वर्णन किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कक्षा नौवीं के छात्र अनमोल की ओर से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान ने चार साहिबजादों की अमर कथा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया और उनके जीवन से सत्य, साहस एवं देशभक्ति के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। गीता निकेतन विद्या मंदिर विद्यालय में मनाया वीर बाल दिवस : कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर सेक्टर- तीन विद्यालय में वीर बाल दिवस और उधम सिंह जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगत सिंह सदन की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साहिबजादों के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शब्द कीर्तन और कविता पाठ किया। उधम सिंह जयंती पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों ने उनके जीवन और आदर्शों के बारे में जाना। इस अवसर पर विद्यालय आचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान और उधम सिंह की वीरता हमें देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती है।