फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The student waited to take the exam, the question paper did not come on the link of KU

परीक्षा देने के लिए इंतजार करती रही छात्रा, केयू के लिंक पर नहीं आया प्रश्नपत्र.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The student waited to take the exam, the question paper did not come on the link of KU
बीए पंजाबी का एडिशनल पेपर देने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 में परीक्षा फार्म भरने के बाद भी सिरसा के गांव मंगिआणा की छात्रा की अब तक परीक्षा नहीं हो पाई। इस बार छात्रा को रोल नंबर भी जारी हो गया, लेकिन परीक्षा वाले दिन केयू प्रशासन ने एडिशनल पेपर की जगह फुल पेपर की डेट शीट छात्रा को भेज दी। छात्रा का आरोप है कि एडिशन पेपर के लिए वह सिरसा से दिनभर केयू द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करती रही, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, वहीं कई ई-मेल भी की, लेकिन सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस वजह से इस बार परीक्षा देने से वंचित रह गई। छात्रा गुरमीत कौर ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले सिंपल बीए की थी। उससे आगे उसने बीएड की और अब वह एमए पंजाबी कर रही है। उसने बीए में एडिशनल पंजाबी के पेपर के लिए 2019 में फार्म भरा था वर्ष 2020 में कोरोना के कारण केयू प्रशासन द्वारा सिर्फ फुल पेपर परीक्षाएं ली गई। अब 23 जुलाई 2021 को एडिशनल परीक्षा होनी थी। 22 जुलाई को जब उसने लिंक ओपन करके चेक किया तो उसके ऊपर सिर्फ फुल पेपर की दिखाई दे रहे थे। एडिशनल सब्जेक्ट का कहीं नाम ही नहीं था। उसने इस संदर्भ में केयू द्वारा जारी नंबर पर कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। कई ई-मेल भी भेजे, जिनका कोई जवाब नहीं आया। शुक्रवार को डेढ़ बजे परीक्षा थी, लेकिन लिंक पर कोई एडिशनल पंजाबी सब्जेक्ट का कोई प्रश्न पत्र नहीं दिखाई दिया। तब उसने कहीं ओर से प्रश्न पत्र अरेंज करके परीक्षा दे दी और केयू के ई-मेल पर उत्तर पुस्तिका भेज दी। छात्रा की मांग है कि या तो उसकी इस उत्तर पुस्तिका को स्वीकार किया जाए या फिर उसे प्रमोट किया जाए। केयू प्रशासन की गलती से वह दो साल से परीक्षा नहीं दे पा रही है। इससे उसकी आगे की पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। मामले में इनसो केयू प्रधान दीपेंद्र बराड़ ने भी परीक्षा नियंत्रक को शिकायत सौंपकर ऐसे सभी विद्यार्थियों की दोबारा से परीक्षा लेने की मांग की है। दीपेंद्र ने कहा कि केयू प्रशासन की गलतियों का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे कई केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

मामले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा ऐसा नहीं हो सकता कि छात्रा के पास पेपर न गया हो। सभी विद्यार्थियों के एडमिशन पेपर हो गए हैं। यदि छात्रा के पास पेपर शो नहीं हुआ तो इसमें छात्रा के कंप्यूटर या मोबाइल में कोई इंटरनेट संबंधित समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed