फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The strike had a mixed effect on the second day, Kurukshetra

दूसरे दिन हड़ताल का रहा मिलाजुला असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The strike had a mixed effect on the second day, Kurukshetra
नए बस अड्डे के बाहर रोष जताते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मिलाजुला असर रहा। दूसरे दिन प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के तेवर कुछ नरम दिखाई दिए। कुरुक्षेत्र डिपो व पिहोवा सब डिपो में आधी बसों के पहिये थमे रहे, जिस कारण यात्री दिनभर परेशान रहे। हालांकि, सहकारी समिति और किलोमीटर स्कीम की सभी बसों ने बेरोक टोक अपने रूट पर सेवाएं दीं।
जिलाधीश मुकुल कुमार की ओर स बस अड्डों के आसपास लगाई गई धारा 144 का असर भी रहा।कर्मचारियों ने बस अड्डे की सीमा से बाहर धरना-प्रदर्शन किया। रोडवेज महाप्रबंधक के अनुसार बसें चलाने के लिए यूनियनों के साथ सोमवार देर शाम सहमति बन गई थी। कर्मचारियों ने बसों को न रोकने का आश्वासन भी दिया था। इसके चलते उनकी ओर से होमगार्ड के जवानों को बतौर परिचालक तथा आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे चालकों को बस चलाने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन मनरेगा मजदूर यूनियन, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन और रोडवेज से संबंधित यूनियनों ने ताज पार्क में सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जन संघर्ष मंच ने कर्मचारियों के धरने का समर्थन किया तथा उनके साथ बैठकर प्रदर्शन भी किया। रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो और पिहोवा सब डिपो से कुल 78 बसें चलाई गई। बसें चलाने को लेकर रोडवेज यूनियन के साथ सहमति बन गई थी। सहमति के बाद कुल 143 बसों में से 78 बसों को चलाया गया। इसमें किलोमीटर की 16 बसें भी शामिल है। विभाग के चालक व परिचालक ही बसें चलाने पहुंचे थे। धरने पर बैठे कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन 317 रोडवेज कर्मी रहे हड़ताल पर
रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल के अनुसार सोमवार देर शाम सहमति बनने के बाद सुबह कई चालक व परिचालक ड्यूटी पर लौट आए। इन चालक व परिचालकों ने बसों में अपनी सेवाएं प्रदान की। वही, विभाग की ओर से बुलाए गए होमगार्ड और आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे चालकों को वापस भेज दिया गया। पहले दिन रोडवेज विभाग के 757 में से 358 कर्मी हड़ताल पर रहे। दूसरे दिन 317 कर्मियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।
ड्यूटी पर निकले परिचालक से बदसलूकी, केस दर्ज
कुरुक्षेत्र। ड्यूटी पर निकले परिचालक के साथ हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने गाली-गलौज और बदसलूकी की। पुलिस ने रोडवेज के दो कर्मियों को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है।

थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में परिचालक पवन कुमार ने कहा कि वह रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र के आदेशानुसार विभाग व जनहित में बस के साथ कुरुक्षेत्र से कैथल जा रहा था। इसी दौरान परिचालक राकेश, राजिंद्र व कुछ अन्य हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझता आरोपी उसके साथ गाली- गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की। शिकायत पर पुलिस ने दो कर्मियों को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं शिकायतकर्ता ने रोडवेज महाप्रबंधक को भी शिकायत सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed