फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The state will soon appoint VCs : Dr . Anil Jain

प्रदेश में जल्द की जाएगी कुलपतियों की नियुक्ति : डॉ. अनिल जैन

Thu, 06 Aug 2015 12:43 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा  कि प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी में नियमों के तहत कुलपतियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के बदलने के साथ ही राजनैतिक प्रभाव से पदों पर बैठे लोगों को अपने आप अपना पद छोड़ देना चाहिए।। सरकार बदलते ही नैतिकता के आधार पर आयोग व अन्य संस्थाओं में नियुक्त किए गए लोगों को भी अपना पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन



वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सभी इच्छाएं पूरी नहीं की जा सकती है, लेकिन फिर भी भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार दुनिया में पहली ऐसी सरकार हैं, जिसने सबसे कम  समय में जनहित के सबसे ज्यादा फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने किसान, गरीब किसान, पिछड़े, वंचित व अन्य वर्गों के लोगों के लिए अच्छे निर्णय लेने का काम किया हैं जबकि विपक्षी दल भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं।


राष्ट्रीय महासचिव बुधवार को देर शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हर 6 साल बाद संगठन पर्व मनाया जाता है, जिसमें सदस्यता नवीनीकरण का काम किया जाता है।

देश में 30 अप्रैल तक 11 करोड़ सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया हैं। भाजपा का मुख्य उदेश्य सबसे पहले सदस्य बनाना और महासंपर्क अभियान के  दौरान सदस्यों से मिलना और अंतिम चरण में महा प्रशिक्षण अभियान के तहत तमाम  सदस्यों को वैचारिक, सैद्धांतिक, संस्कृति, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, पंचनिष्ठा, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाना  हैं।

उन्होंने कहा कि महा प्रशिक्षण अभियान के तहत मंडल स्तर से लेकर केन्द्र तक भाजपा के 15 लाख सदस्यों को प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा। मंडल स्तर पर एक, जिला स्तर पर 2 और प्रदेश स्तर पर 3 रात ठहरने का प्रावधान रखा गया है।

हर प्रदेश में एक महाप्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन  किया जा रहा हैं। 21-22 अगस्त तक अंतिम चरण महा प्रशिक्षण अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा फोकस मंडल स्तर पर प्रशिक्षण देने पर रहता हैं  सितम्बर-अक्टूबर माह तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हर कार्यशाला में 10 सत्र भी निर्धारित किए गए हैं। एक प्रश्न का जवाब देते हुए भाजपा हरियाणा प्रभारी ने कहा कि पंचायती चुनावों में भाजपा कभी भी अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ती। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार या कुरुक्षेत्र से फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का अच्छा प्रस्ताव सामने आएगा तो इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, गुरदयाल सन्हेड़ी, बाबूराम टाया, जिला प्रवक्ता विनित क्वात्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की ओर देख रही हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, गुरदयाल सन्हेड़ी, बाबू राम टाया, जिला प्रवक्ता विनित क्वात्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed