फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The state government stands with the farmers: Nagar

प्रदेश सरकार खड़ी है किसानों के साथ : नागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The state government stands with the farmers: Nagar
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में धान  खरीद का जायजा लेते खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता माम
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है, पहले भी थी और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और देश का पहला राज्य हरियाणा बना है जिसमें किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। मंडियों में धान खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत, परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री राजेश नागर ने यह विचार व्यक्त किए। वे मंगलवार को थानेसर अनाज मंडी में धान की फसल के खरीद का जायजा लेने के लिए पहुंचे। राज्यमंत्री ने किसानों किसानों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना। साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि बीमारी के कारण किसानों की फसलों की क्वालिटी में जो कमी आई है उसके लिए भी प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। किसानों की फसल का दाना दाना प्रदेश सरकार की ओर से खरीद किया जाएगा। इस दौरान मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने धान के सीजन को देखते हुए 15 सितंबर से पहले ही सभी अधिकारियों को अनाज मंदिरों में व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए गए थे सभी प्रबंध को देखते हुए और किसने की फसल की मंडी में पहुंचने के बाद ही पहली बार 22 सितंबर से ही खरीद को शुरू करवा दिया गया है, जबकि यह खरीद का कार्य पहले 1 अक्टूबर से शुरू होता था। उन्होंने कहा कि किसानों की धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। यदि धान खरीद के मामले में किसी भी स्तर पर कोई कोताही या कमी सामने आई तो संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों की हर बात सरकार के संज्ञान में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद किसानों के बीच जा रहे हैं और सरकार के प्रतिनिधि भी लगातार किसानों के साथ संपर्क में है, जो भी समस्या उनके संज्ञान में आती है। वह सरकार के पास पहुंचाकर उसका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed